147 Views

स्पिनरों और कप्तान हरमनप्रीत ने दिलाई भारत को बांग्लादेश पर आसान जीत

मीरपुर, ११ जुलाई। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नये अंतरराष्ट्रीय सत्र की शुरुआत अर्धशतक (नाबाद ५४ रन) जड़कर की जिससे भारतीय महिला टीम ने रविवार को यहां पहले टी२० अंतरराष्ट्रीय मैच में बांग्लादेश पर सात विकेट की आसान जीत दर्ज कर तीन मैचों की श्रृंखला में १-० से बढ़त बना ली।
भारतीय स्पिनरों ने परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाते हुए बांग्लादेश को पांच विकेट पर ११४ रन ही बनाने दिये।
इसके बाद हरमनप्रीत (३५ गेंद, छह चौके, दो छक्के) और उप कप्तान स्मृति मंधाना (३४ गेंद में ३८ रन) ने तीसरे विकेट के लिए ७० रन जोड़कर लक्ष्य १६.२ ओवर में ही हासिल कर लिया।
हरमनप्रीत ने दो जीवनदान का पूरा फायदा उठाया जो उन्हें बायें हाथ की स्पिनर नाहिदा अख्तर की गेंदबाजी में मिले। मंधाना ने भी अपनी पारी के दौरान पांच चौके लगाये।

Scroll to Top