158 Views

अमेरिका में शूटआउट, फिलाडेल्फिया में ८ लोगों को मारी गोली,४ की मौत

फिलाडेल्फिया, ०५ जुलाई । गन वायलेंस से त्रस्त अमेरिका में एक बार फिर भीषण गोलीबारी की घटना सामने आई है। यहां फिलाडेल्फिया में गोलीबारी की एक घटना में ४ लोगों की मौत हो गई और ४ घायल हो गए। घायल होने वालों में २ बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।
फायरिंग की यह घटना पेंसिलवेनिया काउंटी (प्रांत) के फिलाडेल्फिया में हुई। यहां एक बंदूकधारी ने खुलेआम फायरिंग करनी शुरू कर दी। स्टेट पुलिस के मुताबिक हमलावर बुलेट प्रूफ जैकेट पहने था। हिरासत में लिया गया संदिग्ध हैंडगन, राइफल और कई मैगजीन से भी लैस था।
बताया जा रहा है कि जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब भी हमलावर लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर रहा था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने हमलावर के पास से एक राइफल, एक हैंडगन और गोलियों की अतिरिक्त मैगजीन बरामद की है।

Scroll to Top