152 Views

अमेरिका के मैरीलैंड में हुई गोलीबारी में दो की मौत, २९ घायल

वाशिंगटन, ०४ जुलाई । अमेरिका के मैरीलैंड प्रांत के बाल्टीमोर शहर में हुई गोलीबारी में २ लोग मारे गए जबकि २९ अन्य घायल हो गए। यह घटना ब्रुकलिन होम्स इलाके में एक सभा के दौरान हुई। घायल लोगों में से १९ खुद ही अस्पताल में भर्ती हुए जबकि १० अन्य घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोलीबारी में मरने वालों की संख्या २ है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अधिकारी के अनुसार, लोग ब्रुकलिन डे नामक एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एकत्र हुए थे, तभी अज्ञात शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। हमलावर ने लगभग २० से ३० गोलियां चलाई। बाल्टीमोर पुलिस विभाग के कार्यवाहक आयुक्त रिचर्ड वर्ली ने मौके से एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मृतकों की संख्या की पुष्टि की है। हालांकि मृतकों और घायलों के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि गोलीबारी की घटना ‘ग्रेटना एवेन्यू’ के ब्लॉक ८०० में हुई है।

Scroll to Top