कोलंबो, ०३ जुलाई । श्रीलंका का घरेलू ऋण अनुकूलन कार्यक्रम बहुमत से पारित हो गया। संसद की मीडिया इकाई ने यह जानकारी दी।
मीडिया इकाई ने कहा कि कार्यक्रम को संशोधनों के साथ पारित किया गया और १२२ सांसदों ने इसके पक्ष में मतदान किया, जबकि ६२ ने इसके खिलाफ मतदान किया।
संसद में पेश किए जाने से पहले घरेलू ऋण अनुकूलन कार्यक्रम को संसद की सार्वजनिक वित्त समिति और बुधवार को मंत्रियों की कैबिनेट द्वारा अनुमोदित किया गया था।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, श्रीलंका का कुल कर्ज करीब ८३.६ अरब डॉलर है। विदेशी ऋण की राशि ४१.६ अरब डॉलर है। घरेलू ऋण में से, २५ अरब डॉलर ट्रेजरी बांड में हैं, ११ अरब डॉलर ट्रेजरी बिल में हैं, ५.६ अरब डॉलर विकास बांड में हैं और बाकी विभिन्न संस्थानों, मुख्य रूप से रोजगार भविष्य निधि से लिया गया है।



