स्वीडन,२९ जून। स्वीडन पुलिस ने एक व्यक्ति को स्टॉकहोम स्थित मुख्य मस्जिद के सामने कुरान जलाकर प्रदर्शन करने की इजाजत दे दी है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति पहले से कुरान जलाने की योजना बना रहा था। वह स्वीडन की राजधानी में ईराकी दूतावास के बाहर कुरान जलाना चाहता था लेकिन पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी थी। अब कोर्ट के फैसले के बाद उसे कुरान जलाकर प्रदर्शन की इजाजत दे दी गई है।
इससे पहले जनवरी में स्टॉकहोम में तुर्की दूतावास के पास एक डेनिश-स्वीडिश अति-दक्षिणपंथी चरमपंथी ने स्टॉकहोम में तुर्की के दूतावास के पास कुरान की एक अनुवादित कॉपी जलाकर प्रदर्शन किया था, जिससे तुर्की और अन्य मुस्लिम देशों में बवाल मच गया था। इस घटना के बाद तुर्की के राष्ट्रपति तैय्यप एर्दोगन ने नाटो में स्वीडन के शामिल होने का समर्थन न करने का ऐलान किया था। अब अगर बकरीद के अवसर पर स्वीडन में ऐसा एक और प्रदर्शन होता है तो तुर्की और मुस्लिम देशों की तरफ से आपत्ति आनी निश्चित है।



