रियाद, २९ जून। सऊदी अरब की सरकार ने ऐलान किया है कि इस वर्ष १५० से अधिक देशों के १८ लाख से अधिक हज यात्रियों (जायरीनों) ने हज किया है।
जनरल अथॉरिटी फॉर स्टैटिस्टिक्स ने कहा है कि अरब देशों से हज यात्रियों की संख्या ३४६,००० से अधिक या कुल का २१ प्रतिशत तक पहुंची गई है ।
सूत्रों के मुताबिक, एशियाई देशों से १० लाख से अधिक लोग हज करने के लिए सऊदी अरब पहुंचे, जो कुल हज यात्रियों का ६३.५ प्रतिशत हैं। लगभग २२३,००० अन्य यात्री यानी १३.४ प्रतिशत अरब देशों से इतर अफ्रीकी देशों से आए।
जनरल अथॉरिटी फॉर स्टैटिस्टिक्स के अनुसार, ३६,५०० से ज्यादा हज यात्री यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अन्य असूचीबद्ध देशों से सऊदी अरब की हज यात्रा के लिए पहुंचे, जो कुल हज यात्रियों का २.१ प्रतिशत हैं।



