टोरंटो,१७ जून। कैनेडा की आबादी शुक्रवार को रिकॉर्ड ४० मिलियन को पार कर गई है। आने वाले दशकों में देश की जनसंख्या में भारी वृद्धि होने का अनुमान लगाया गया है।
स्टैटिस्टिक्स कैनेडा ने बताया कि एजेंसी की पॉपुलेशन क्लॉक के आधार पर शुक्रवार दोपहर को कैनेडा की अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई है। पॉपुलेशन क्लॉक रियल टाइम की जनसंख्या वृद्धि का मॉडल है।
आपको बता दें कि देश में २०२२ में दस लाख से अधिक लोगों को जोड़ा गया है, जो कि किसी एक वर्ष के लिए सबसे अधिक है। स्टेटकैन का कहना है कि कैनेडा २०४३ तक ५० मिलियन लोगों तक पहुंच सकता है।
एजेंसी ने संकेत दिया कि यह जनसंख्या वृद्धि कैनेडा में नौकरियों को पूरा करने के उद्देश्य से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रवास और ” यूक्रेन के रूसी आक्रमण से भागे लोगों का स्वागत करने के लिए बनाए गए कार्यक्रमों” के कारण है।
![](https://hinditimesmedia.com/wp-content/uploads/2023/06/Canadas-population-reaches-a-record-40-million.jpg)