मुंबई,१२ जून । अपने पिछले निर्देशन, द कश्मीर फाइल्स की भारी सफलता के बाद, निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपनी अगली परियोजना, द वैक्सीन वॉर की घोषणा की। यह फिल्म पहले स्वतंत्रता दिवस, १५ अगस्त, २०२३ को ११ भाषाओं में रिलीज होने वाली थी। अब पता चला है कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। द वैक्सीन वॉर अब इस दशहरे पर सिनेमाघरों में उतरेगी।
निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने पुष्टि की है कि नाना पाटेकर द
वैक्सीन वॉर में मुख्य भूमिका निभाएंगे। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने खबर शेयर करते हुए बताया कि फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई है। उन्होंने ट्वीट किया, विवेक अग्निहोत्री ने वैक्सीन वॉर को दशहरा २०२३ में शिफ्ट किया है। तरण ने कहा, द कश्मीर फाइल्स के ब्लॉकबस्टर होने के बाद विवेक रंजन अग्निहोत्री और उनकी निर्माता-पत्नी पल्लवी जोशी वर्तमान में द वैक्सीन
वार को अंतिम रूप दे रहे हैं। कुछ दिनों की शूटिंग अभी बाकी है। इसके
अलावा दोनों की योजना भारत में प्रदर्शित होने से पूर्व यूएसए में प्रदर्शित करने की है।
विवेक अग्निहोत्री ने पिछले साल वैक्सीन वॉर की घोषणा की थी।
