154 Views

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट फाइनल में काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे खिलाड़ी

लंदन, ०९ जून। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के साथ-साथ मैच अधिकारियों को इस महीने की शुरूआत में हुई ओडिशा ट्रेन त्रासदी के पीडि़तों को सम्मान देने के लिए द ओवल में २०२३ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल की शुरूआत से पहले काली पट्टी बांधे देखा गया। राष्ट्रगान से पहले, ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा बाजार रेलवे स्टेशन के पास हुई दुखद ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों की याद में मैदान में सभी ने एक मिनट का मौन रखा। पिछले शुक्रवार को, तीन ट्रेनों (दो पैसेंजर और एक मालगाड़ी) की टक्कर में २८८ लोगों की मौत हो गई और १००० से अधिक घायल हो गए। इस दुर्घटना को लगभग दो दशकों में भारत में सबसे खराब ट्रेन दुर्घटनाओं में से एक माना गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान में कहा, टीम मौतों पर शोक व्यक्त करती है और उन सभी लोगों के परिवारों और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है, जिन्होंने दुखद रूप से अपनी जान गंवाई।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के सामने दो दिन के खेल के बाद बैकफुट पर नजर आ रही है। ओवल में खेले जा रहे इस महामुकाबले में जहां पहले दिन गेंदबाजों ने निराश किया तो दूसरे दिन घर में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय धुरंधर लंदन के इस मैदान पर ढेर हो गए।
दो दिन के खेल के बाद कंगारू टीम ने मजबूत पकड़ बना ली है। ऑस्ट्रेलिया के ४६९ के जवाब में टीम इंडिया ने १५१ रन पर ही पांच विकेट गंवा दिए हैं।

Scroll to Top