मुंबई,०९ जून। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली ब्लडी डैडी आज रिलीज़ हो गई है। उसी से जुडी एक नयी खबर सामने आयी है कि हमारी मिडिल ईस्ट ब्यूटी अपर्णा नायर एक्शन थ्रिलर फिल्म ब्लडी डैडी से अपना बिग बॉलीवुड डेब्यू कर रही है।
अपर्णा नायर, जो अपने अट्रैक्टिव प्रजेंस और गॉर्जियस लुक के लिए जानी जाती हैं, अपनी बड़ी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ब्लडी डैडी में बॉलीवुड के हैंडसम हंक शाहिद कपूर के साथ दर्शकों को अपनी एक्टिंग से लुभाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जहां हम ट्रेलर में अभिनेता शाहिद कपूर को एक खुनी अंदाज़ में देख सकते है वही अभिनेत्री अपर्णा को एक फ्रेम में देखते हैं, जो एक फैंसी डिनर इवेंट जैसे टेबल वाले सिन दिखता है। अभिनेत्री ने एक क्लासिक लहंगा पहना है और काफी सुन्दर दिख रही है।हम यह देख कर और इंतज़ार नहीं कर सकते है जब क्या होता है, दर्शक अपर्णा और शाहिद को देखने के लिए उत्साहित है।
अपर्णा नायर ने एक ब्रिलिएंट अभिनेत्री के रूप में खुद को साबित किया है। प्रत्येक प्रोजेक्ट के साथ, उन्होंने अपने करैक्टर में और गहराई और डिसिप्लिन का प्रदर्शन किया है, जिससे वो सभी का दिल जीत रही है। यह क्राइम थ्रिलर फिल्म एक दिलचस्प कहानी होने का वादा करती है। इसे आज यानी ९ जून को केवल जियो सिनेमा पर रिलीज़ किया जायेगा।



