191 Views

राष्ट्रपति मुर्मू ने सर्बिया में प्रवासी भारतीयों को किया संबोधित

सर्बिया,०८ जून। बुधवार को अपनी दो देशों की यात्रा के अंतिम चरण में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सर्बिया पहुंची। बेलग्रेड में सर्बिया में भारत के राजदूत संजीव कोहली द्वारा आयोजित एक सामुदायिक स्वागत समारोह में राष्ट्रपति ने प्रवासी भारतीयों और भारत के मित्रों के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि भारतीय फिल्म निर्माताओं के लिए सर्बिया एक नए फिल्म गंतव्य के रूप में उभरा है। राजधानी बेलग्रेड में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि भारतीय फिल्में सर्बिया में लोकप्रिय रही हैं।
कई सर्बियाई लोगों का योग सहित भारत की आध्यात्मिक विरासत के प्रति गहरा लगाव है। मुझे यह भी बताया गया है कि आयुर्वेद को यहां इलाज और उपचार की प्रणाली के रूप में मान्यता प्राप्त है। उन्होंने आगे कहा कि भारत और सर्बिया ने हमेशा एक-दूसरे के मूल हितों की समझ साझा की है।

Scroll to Top