142 Views

कैनेडा ने जर्मनी को ५-२ से हराकर पुरुष हॉकी विश्व में स्वर्ण जीता

टोरंटो,२९ मई। सैमी ब्लैस के दो गोल की मदद से कैनेडा ने पुरुषों की विश्व हॉकी चैंपियनशिप में जर्मनी को 5-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है।कैनेडा के लिए लॉसन क्राउसे, कप्तान टायलर टोफोली और स्कॉट लाफ्टन ने भी गोल किए और पेयटन क्रेब्स ने दो असिस्ट किए।
जर्मनी के लिए जे जे पीटरका और डेनियल फिशबच ने एक एक गोल किया। मैकेंज़ी वीगर को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ रक्षक (डिफेंडर) नामित किया गया और उन्हें मीडिया ऑल-स्टार टीम में चुना गया। सेमीफ़ाइनल के बाद क्राउज़, मोंटेमबेल्ट और वीगर को टीम कैनेडा के टूर्नामेंट के तीन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया था।
कैनेडा ने पिछले साल विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में ओवरटाइम में फिनलैंड से हारने के बाद तीन साल में दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता है। यह इस आयोजन में कैनेडा का २८वां खिताब है, जो किसी भी देश का सबसे अधिक है। १९३१ से जारी इस टूर्नामेंट में कैनेडा के पास १६ रजत और आठ कांस्य पदक भी हैं।

Scroll to Top