174 Views

भारत ने थाईलैंड पैरा बैडमिंटन में १६ पदक जीते

थाइलैंड, १५ मई। भारतीय दल ने थाईलैंड पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए १६ पदक हासिल किए हैं। इनमें चार स्वर्ण, चार रजत और आठ कांस्य शामिल हैं। टोक्यो पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद भगत ने रविवार को थाईलैंड पैरा ‘बैडमिटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में दो स्वर्ण पदक के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रमोद ने पुरुष एकल ‘एसएल तीन’ के फाइनल में इंग्लैंड के डेनियल बेथेल को शिकस्त दी। पुरुष युगल ‘एसएल तीन – एसएल चार’ में उन्होंने सुकांत कदम के साथ स्वर्ण जीता। सुहास एल यथिराज पुरुष एकल फाइनल में ‘एसएल चार’ वर्ग में चैंपियन बने। महिला एकल में निथ्या श्री, सुमथी सिवन और थुलसिमति मुरुगेसन ने रजत हासिल किया।

Scroll to Top