163 Views

तुर्किये में एर्दोगन को जनता ने नकारा, पहले दौर में नहीं मिला स्पष्ट बहुमत

अंकारा,१५ मई। तुर्किये में रविवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आ गए हैं। जनता ने किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं दिया है। कश्मीर मामले में पाकिस्तान का समर्थन करने वाले रेसेप तैयप एर्दोगन की पार्टी एकेपी को ४९.४% वोट मिले। वहीं, तुर्किये के गांधी कहे जाने वाले कमाल केलिकदारोग्लू की पार्टी सीएचपी को ४५% वोट मिले हैं। पहले दौर में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने की वजह से २८ मई को दोबारा वोटिंग होगी।
स्पष्ट है कि तुर्किये की विपक्षी पार्टी सीएचपी के नेता कमाल किलिकडरोग्लु अब दूसरे राउंड के मतदान में भी अर्दोआन को चुनौती देते नजर आएंगे। कमाल किलिकडारोग्लू ‘तुर्किये के गांधी’ कहे जाते हैं। कमाल तुर्किये में लोगों के हक, सामाजिक न्याय और लोकतंत्र की लड़ाई लड़ते हैं। तुर्किये की मीडिया भी उन्हें कमाल गांधी कहती है। वह महात्मा गांधी की तरह की चश्मा भी पहनते हैं और पोलिटिको की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि गांधी की तरह, किलिकडारोग्लू की राजनीतिक शैली भी ‘विनम्र है।
पिछले दो दशक से देश की सत्ता पर काबिज अर्दोआन को भारत विरोधी कहा जाता है। अर्दोआन वही नेता हैं, जिन्होंने भूकंप के दौरान भारत के ‘ऑपरेशन दोस्त’ की मुहिम और मदद को तुरंत भूलकर संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान का साथ दे दिया था।

Scroll to Top