143 Views

सिंगापुर में भारतीय मूल की महिला को घरेलू सहयोगी को प्रताड़ित करने पर मिली सज़ा

सिंगापुर,१२ मई। सिंगापुर में ३७ वर्षीय भारतीय मूल की महिला को अपनी घरेलू सहायिका को प्रताड़ित करने के आरोप में १६ सप्ताह की सजा सुनाई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला अपनी सहयोगी के काम से खुश नहीं थी।
आरोपी महिला की पहचान मोनिका शर्मा के तौर पर की गई है, जो भारतीय मूल के ही अपनी २५ वर्षीय सहयोगी को प्रताड़ित करती थी। बताया जाता है कि पीड़िता २० जनवरी २०२१ से रिवर वैली रोड के पास स्थित कॉन्डोमिनियम अपार्टमेंट में काम कर रही थी। अप्रैल २०२१ में जब वह सफाई कर रही थी जब आरोपी शर्मा ने उससे ऊंची आवाज में बात की। वह महिला सहायक के काम से खुश नहीं थी। उसने उसके मुंह पर तीन मुक्के भी मारे थे।
आरोपी के पति उस समय वहीं मौजूद था, उसने इस झगड़े को शांत कराने के बाद अपनी पत्नी की तरफ से पीड़िता से माफी मांगी थी। पीड़िता ने अपनी चोटों की तस्वीर लेकर भारत में बैठे अपने एजेंट को भेजी। जिसके बाद एजेंट ने उन तस्वीरों को सिंगापुर में बैठे अपने करीबीयों के पास भेजा।
उम्मीद की जा रही है कि वह २३ मई को अपनी सजा काटने के लिए राज्य की अदालतों में खुद को आत्मसमर्पण कर देगी।
गौरतलब है कि सिंगापुर में इससे पहले भी घरेलू हिंसा के कई मामले सामने आए हैं। यहां इसी साल मार्च में ३८ वर्षीय भारतीय मूल की महिला को अपनी सहयोगी के साथ हिंसा के मामले में १० महीने की सजा सुनाई गई थी।

Scroll to Top