154 Views

चेन्नई से हारकर दिल्ली प्लेऑफ की दौड़ से बाहर

चेन्नई ११ मई। चेन्नई सुपर किंग्स ने बल्लेबाजों के संयुक्त प्रयास के बाद स्पिनरों की कसी हुई गेंदबाजी की बदौलत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स को २७ रन से हरा दिया।
चेपौक स्टेडियम की धीमी पिच पर चेन्नई का कोई बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका, लेकिन सभी ने छोटे-छोटे योगदान देकर टीम को १६७/८ के स्कोर तक पहुंचाया।
एक समय पर चेन्नई का १६० रन तक पहुंचना मुश्किल लग रहा था, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के साथ टीम की सहायता के लिये आगे आये। रायडू का विकेट गिरने के बाद पिच पर उतरे धोनी ने १९वें ओवर में दो छक्के और एक चौका जड़कर चेन्नई को १६० रन के निशान तक पहुंचाया।
इसके जवाब में दिल्ली २० ओवर में आठ विकेट गंवाकर १४० रन ही बना सकी। दिल्ली के लिये राइली रूसो और मनीष पांडे ने ५९ रन की साझेदारी की, हालांकि इसके लिये उन्होंने ५९ गेंदें भी खेलीं। चेन्नई की ओर से मोईन अली ने चार ओवर में मात्र १६ रन दिये, जबकि रवींद्र जडेजा ने चार ओवर में १९ रन देकर एक विकेट चटकाया। दोनों स्पिनरों ने कसी हुई गेंदबाजी से दिल्ली के सपने को तोड़ दिया।

Scroll to Top