लंदन,१० मई। ब्रिटेन की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (एनसीए) ने अंतरराष्ट्रीय मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी में शामिल पश्चिम लंदन स्थित एक संगठित अपराध समूह की जांच के बाद भारतीय मूल के कई पुरुषों और महिलाओं सहित सोलह लोगों को दोषी ठहराया गया है।
जांचकर्ताओं ने बताया कि अपराधिक नेटवर्क के सदस्यों ने २०१७ से २०१९ के बीच ब्रिटेन से ४२ मिलियन पाउंड से ज्यादा की नकदी की तस्करी की और दुबई की सैकड़ों यात्राएं कीं। जांचकर्ताओं के मुताबिक, अपराधियों ने यह धन प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री के हासिल किया था।
अभियान के तहत गिरफ्तार किए गए और आरोपी बनाए गए लोगों पर इस साल जनवरी में दक्षिण लंदन की क्रोयडोन क्राउन कोर्ट में मुकदमा चलाया गया। पहले मुकदमे में चरण सिंह, वलजीत सिंह, जसबीर सिंह कपूर, जसबीर सिंह ढाल को आपराधिक संपत्ति या धनशोधन की साजिश रचने का दोषी पाया गया था। जबकि स्वांदेर सिंह ढल को आपराधिक संपत्ति और इमिग्रेशन कानून के उल्लंघन की साजिश रचने का दोषी पाया गया और दिलजन सिंह मल्होत्रा को इमिग्रेशन कानून के उल्लंघन की साजिश रचने का दोषी पाया गया है।



