167 Views

डोनाल्ड ट्रंप यौन शोषण के लिए दोषी करार, ५० लाख डॉलर का लगा जुर्माना

वाशिंगटन,१० मई। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मैनहटन संघीय अदालत ने यौन शोषण और मानहानि मामले में दोषी ठहराया गया है। कोर्ट ने ट्रंप के खिलाफ ५० लाख डॉलर का जुर्माना भी लगाया है।
सुनवाई के दौरान जूरी ने पाया कि बीती सदी के नवें दशक में पत्रिका की लेखिका ई.जीन कैरोल का यौन शोषण किया और फिर उन्हें झूठा कहकर बदनाम किया।
७९ वर्षीय पूर्व लेखिका जीन कैरोल ने ट्रंप पर मुकदमा दायर किया था। जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने बर्गडॉर्फ गुडमैन स्टोर के चेंजिंग रूम में उसके साथ दुष्कर्म किया था। उन्होंने कहा कि इस मामले को सार्वजनिक करने में २० साल से अधिक का समय लगा क्योंकि वह ट्रंप से डरी हुई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अक्टूबर २०२२ में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया। हालांकि, अदालत ने ट्रंप को दुष्कर्म का दोषी नहीं पाया है। अदालत ने कैरोल के इस दावे को खारिज कर दिया कि डोनाल्ड ट्रंप ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

Scroll to Top