भोपाल,०९ मई। मध्य प्रदेश के खरगोन में मंगलवार को एक बड़ा बस हादसा हो गया। इंदौर जा रही तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। इस हादसे में हादसे में बस में सवार ५० से अधिक लोग में से अब तक २४ लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।
वहीं, मध्य प्रदेश की शिवराज चौहान की सरकार की तरफ से बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को ४-४ लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया गया है। गंभीर रूप से घायलों को ५०-५० हजार, साधारण घायलों को २५-२५ हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया गया है। इसके अलावा दुर्घटना में घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सरकार की तरफ से की जाएगी। प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने माना कि यह हादसा ड्राइवर की लापरवाही के चलते हुआ है। हादसे के लिए जिम्मेदार यातायात अधिकारी बरखा गौड़ को सस्पेंड कर दिया है।



