148 Views

फिर बदली शाहरुख़ की फिल्म जवान की रिलीज डेट, २९ जून को होगी रिलीज

मुंबई,०९ मई। अभिनेता शाहरुख खान की मूवी पठान की जबरदस्त सफलता के उपरांत अब उनके फैंस किंग खान की अगली बड़ी मूवी जवान का बेसब्री से प्रतीक्षा करते हुए दिखाई दे रहे है। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट बार-बार स्थगित होती हुई दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कई तरह की बातें भी की जाने लगी है। पहले कहा जा रहा था कि मूवी मेकर्स इस मूवी को आगामी २ जून, २०२३ को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए पूरी तरह से तैयार थे लेकिन कई वजहों के चलते इसे स्थगित किए जाने पर चर्चा चल रही है।
शाहरुख खान ने वर्ष २०२३ की शुरुआत में अपनी तीन मूवी के रिलीज होने की बात भी बोली है। शाहरुख खान ने खुद बताया था कि वर्ष २०२३ में उनकी तीन मूवीज रिलीज होंगी। किंग खान की स्पाई थ्रिलर मूवी पठान ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया है। लोगों को ये फिल्म बहुत पसंद आई है। ऐसे में अब शाहरुख खान के फैंस उनकी अगली फिल्म जवान की रिलीज का बेसब्री से इंतजार से प्रतीक्षा भी कर रहे है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार मूवी जवान का प्रचार बहुत पहले से ही किया जा रहा है। वहीं फिल्म मेकर्स ने इसे शाहरुख खान के लिए एक खास मूवी कहा है। मेकर्स की मानें को ये मूवी शाहरुख खान के पैन-इंडिया डेब्यू को चिन्हित करने वाली है और साथ ही वह साउथ के फेमस एक्टर विजय सेतुपति के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाली है।

Scroll to Top