144 Views

लिंक्डइन ने ७०० से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

सैन फ्रांसिस्को,०९ मई। दिग्गज टेक कंपनियों में छंटनी का दौर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाली सोशल मीडिया कंपनी लिंक्डइन की ओर से ७१६ कर्मचारियों की छंटनी करने का एलान किया गया है। साथ ही कंपनी ने चीन केंद्रित जॉब एप्लीकेशन को भी बंद करने का फैसला किया है।
कर्मचारियों को लिखे गए पत्र में सीईओ रयान रॉसलैंस्की ने कहा कि ये छंटनी सेल्स, ऑपरेशन और सपोर्ट स्टाफ में से हुई है। इसका उद्देश्य कंपनी के ऑपरेशन को मजबूत और जल्द निर्णय लेने वाला बनाना है।
साथ ही कहा कि मार्केट और कस्टमर डिमांड में बढ़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इससे विकासशील और ग्रोथ मार्केट्स पर काफी असर हुआ है। इस कारण हमने वेंडर्स का अधिक इस्तेमाल करने का फैसला किया है।
आपको बता दें कि अमेरिकी कंपनी लिंक्डइन की ओर से ये फैसला ऐसे समय पर लिया गया है, जब बीते साल हर तिमाही में कंपनी की आय में बढ़त देखी गई है। कंपनी में २०,००० के करीब कर्मचारी काम करते हैं।

Scroll to Top