146 Views

सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

मुंबई,०९ मई। मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी भरा इमेल भेजने वाले आरोपी के ख़िलाफ़ लुकआउट नोटिस जारी किया है। आरोपी ने मार्च में गोल्डी बराड़ के नाम पर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी।
इसके बाद सलमान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि धमकियां मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई। उन्होंने वाई+ श्रेणी की सुरक्षा के बारे में भी बताया था। साथ ही धमकी मिलने के बाद उन्होंने सफेद रंग की बेहद एक्सपेंसिव बुलेटप्रूफ गाड़ी भी खरीदी थी।
बताया जाता है कि आरोपी का भारत में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। साथ ही अब तक उसकी पहचान का खुलासा नहीं किया गया है।

Scroll to Top