136 Views

जी ले जरा में कैमियो करेंगे शाहरुख, कटरीना-प्रियंका-आलिया संग होगी किंग खान की रोड ट्रिप!

मुंबई,१० अप्रैल। बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म जी ले जरा की जबसे घोषणा हुई हैं तब से ये चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट नजर आने वाली है। जोया अख्तर की इस फिल्म का साल २०२१ में अनाउंसमेंट किया गया था और बताया गया था कि इसकी कहानी ये रोड ट्रिप पर बेस्ड है। अब इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि फिल्म जी ले जरा में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान कैमियो रोल होगा। आइए जानते हैं कि पूरी खबर क्या है।
जोया अख्तर फिल्म जी ले जरा को रीमा कागती के साथ मिलकर बना रही हैं। दोनों ने साथ में फिल्म की स्क्रिप्ट को तैयार की है और इसे प्रोड्यूस कर रही हैं। आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म की शूटिंग के लिए डेट्स का शेड्यूल मैच नहीं हो पाया और यही कारण है कि फिल्म लेट हो गई। अब रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि शाहरुख खान की भी एंट्री हो गई है और वह कैमियो रोल करते नजर आएंगे। ये भी बताया जा हा है कि फिल्म में उनका रोल खास है। हालांकि, मेकर्स की तरफ इस बात की घोषणा नहीं की गई है।
फिल्म जी ले जरा में ये पहला मौका होगा जब तीन एक्ट्रेसेस आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा साथ में काम करते नजर आएंगी। वहीं, शाहरुख खान के साथ ये तीनों एक्ट्रेसेस अलग-अलग फिल्मों में काम कर चुकी हैं। शाहरुख खान के साथ आलिया भट्ट ने फिल्म डियर जिंदगी, कटरीना कैफ ने फिल्म जब तक है जान और प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म डॉन और डॉन २ की है। शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार फिल्म पठान में नजर आए थे। अब वह फिल्म जवान और फिल्म डंकी में काम करते दिखाई देंगे।

Scroll to Top