144 Views

सिक्किम में एवलांच से भारी तबाही, ६ पर्यटकों की मौत; १५० लोगों के फंसे होने की आशंका

नई दिल्ली,०५ अप्रैल। भारत के पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में स्थित नाथू ला पहाड़ी दर्रे में आज भारी हिमस्खलन (एवलांच) से ६ पर्यटकों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। हिस्खलन के बाद लगभग १५० पर्यटकों के बर्फ में फंसे होने की आशंका है। बर्फ में फंसे लोगों को बचाने के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।
पुलिस के साथ-साथ स्थानीय लोग भी बर्फ में दबे लोगों के सर्च ऑपरेशन में मदद कर रहे हैं। इस बीच, बर्फ में फंसे ३० पर्यटकों को बचा लिया गया है और उन्हें राजधानी गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आपको बता दें कि नाथुला दर्रा चीन से लगी सीमा पर स्थित है और यह अपनी मनोरम सुंदरता के कारण पर्यटकों का एक बड़ा आकर्षण केंद्र है।

Scroll to Top