220 Views

गाजा में इज़राइल-हमास संघर्ष में संयुक्त राष्ट्र संघ के ८९ कर्मचारी मारे गए

जिनेवा ,०९ नवंबर। ग़ाज़ा क्षेत्र में हमास-इजरायल के बीच जारी संघर्ष में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के ८९ सहायता कर्मी मारे गए हैं, जो इतिहास में किसी संघर्ष में मारे गए संयुक्त राष्ट्र कर्मचारियों की सबसे अधिक संख्या है। फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र एवं कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) ने यह जानकारी दी।
यूएनआरडब्ल्यूए ने हमास और इजरायल के बीच जारी संघर्ष को लेकर अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा कि सात अक्टूबर से गाजा पट्टी में लगभग १०.५० लाख लोग विस्थापित हुए हैं, लगभग ७२५,००० लोग गाजा के सभी पांच गवर्नरेट में १४९ यूएनआरडब्ल्यूए प्रतिष्ठानों में शरण ले रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले २४ घंटों में गाजा के उत्तर में स्थित यूएनआरडब्ल्यूए का एक विद्यालय हमलों की चपेट में आ गया, जिसके परिणामस्वरूप विद्यालय में शरण लिए हुए आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों (आईडीपी) में से एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ घायल हो गए।मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संरा कार्यालय के अनुसार, गाजा में संरा सुविधाओं में भीड़भाड़ अब बड़ी चिंता बनी हुई है। खान यूनिस प्रशिक्षण केंद्र में, जहां २२,००० विस्थापित लोगों ने आश्रय ले रहे हैं। यहां प्रति व्यक्ति जगह दो वर्ग मीटर से भी कम है और प्रत्येक ६०० लोगों के लिए एक शौचालय है।

Scroll to Top