लान्झू ,२६ नवंबर । पश्चिमोत्तर चीन के गांसु प्रांत में एक सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा वूवेई शहर के मिनकिन काउंटी में शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। उन्होंने बताया कि एक मिनीबस और पिकअप ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



