142 Views

6 साल की जियाना ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर। इंदौर शहर की 6 वर्षीया जियाना शाह ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है। जियाना ने केवल 9 मिनट 31 सेकंड में विश्व के 195 देशों से जुड़ी सात खास जानकारियां बताकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने में सफलता हासिल की है।
इंदौर के डेली लेज स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ने वाली जियाना एक बिजनेसमैन की बेटी है। जियाना ने इस उपलब्धि को ऑनलाइन सेशन के जरिए हासिल किया है। इस सेशन में सारे जज भी ऑनलाइन शामिल थे। जियाना को जानकारी देने के लिए 12 मिनट का समय दिया गया था लेकिन उसने 9 मिनट 31 सेकंड में पूरा कर लिया।
परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि जियाना यह रिकॉर्ड बनाने के लिए पिछले 2 साल से तैयारी में जुटी थी। ऑनलाइन पढ़ाई के साथ-साथ वो रोजाना दिन के कई घंटे अपने परिजनों के साथ इसकी प्रैक्टिस कर रही थी। जियाना ने झंडा देखकर देश के नाम से लेकर उससे जुड़ी 7 जानकारियां दी। इन जानकारियों में राजधानी, करेंसी, भाषा, महाद्वीप, प्रसिद्ध जगह जैसी जानकारी साझा की। जियाना ने इस टास्क को 9 मिनट 31 सेंकड और 82 मिली सेंकड में पूरा किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले भारत की 8 साल की बच्ची के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज था। इसने 13 मिनट में जानकारियों को साझा कर अपना नाम गिनीज बुक में शामिल किया था। वहीं, अब जियाना ने उससे करीब साढ़े तीन मिनट कम समय लेकर यह रिकॉर्ड बनाया है। जियाना की सफलता पर उसके परिजन तथा मित्रगण बेहद खुश हैं। जियाना को सोशल मीडिया पर भी बधाइयां मिल रही हैं। सभी ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top