साओ पाउलो ,०४ जनवरी । ब्राजील में नव वर्ष की छुट्टियों के दौरान हुई ७२५ सड़क दुर्घटनाओं में ५६ लोगों की मौत हो गई और ९०३ अन्य घायल हो गए है। संघीय राजमार्ग पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने एक बयान में कहा कि यह मौतें एक साल पहले की तुलना में २५ प्रतिशत कम है। बयान में कहा गया है कि कार्निवल के साथ नव वर्ष की छुट्टियां ब्राजील का सबसे व्यस्त पर्यटन काल है। बयान में कहा गया है कि नशे में गाड़ी चलाने से निपटने के लिए एक विशेष सड़क सुरक्षा अभियान शुरू किया गया और अधिकारियों ने ३८३ लोगों को गिरफ्तार कर ५५७ किलोग्राम मारिजुआना जब्त किया।



