104 Views

ओंटारियो में चोरी के ५२ वाहन बरामद, गिरोह के ११ लोगों पर लगाए आरोप

टोरंटो। ओंटारियो में चोरी हुए $३.२ मिलियन से अधिक मूल्य के ५२ वाहनों को बरामद करने के बाद जांचकर्ताओं ने ११ लोगों के ख़िलाफ़ ९६ आपराधिक आरोप लगाए हैं।
यॉर्क क्षेत्रीय पुलिस ने सोमवार को घोषणा की कि एक गिरोह महंगे वाहनों को निशाना बना रहा था और उन्हें पूर्वी यूरोप में अजरबैजान और जॉर्जिया तक ले जाने की योजना बना रहा था। इनमें से अधिकतर वाहन ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र से चुराए गए थे। गौरतलब है कि ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र में पुलिस ने २०१५ के बाद से कार-जैकिंग की घटनाओं में ३०० प्रतिशत की वृद्धि देखी है।
पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से जांच करते हुए दिसंबर २०२३ और जनवरी २०२४ में वॉन, टोरंटो, लंदन, कैम्ब्रिज और ब्रैडफोर्ड में छह तलाशी वारंट निष्पादित किए गए, जिसमें ५२ वाहन बरामद किए गए। बाद में, पुलिस ने ग्यारह लोगों पर लगभग १०० आपराधिक अपराधों का आरोप लगाया, जिनमें मोटर वाहन की चोरी और अपराध द्वारा प्राप्त संपत्ति की तस्करी शामिल हैं।
निम्नलिखित संदिग्धों पर आरोप लगाए गए हैं: स्कारबोरो निवासी ज़ैन अफ़ज़ल, २०, और अर्पण दत्ता, २०; न्यूमार्केट निवासी एंड्री पोक्रोव्स्की, ५७; कैम्ब्रिज निवासी मोहम्मद हादी, ३५; लंदन निवासी डैरेन प्राउलेक्स; ब्रैनफोर्ड निवासी सानान अब्बासोव, ६४; किचनर निवासी सदकौल डर्मन, ५४; और टोरंटो निवासी इब्राहिम ताइरौ, ३२, कमल एल हादजी दानी, ४६, मीना पेबेनिटो, ३१ और शैबू कूली, ३४।
प्रोजेक्ट माम्बा के नाम से चलाया गया यह ऑपरेशन यॉर्क क्षेत्रीय पुलिस ऑटो कार्गो थेफ्ट यूनिट, कैनेडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी और इक्विट एसोसिएशन के बीच एक संयुक्त प्रयास था।

Scroll to Top