163 Views

चीन में बवंडर से ५ की मौत, ४ गंभीर रूप से घायल

बीजिंग, २१ सितंबर। चीन के जियांग्सू प्रांत की दो टाउनशिप में बवंडर ने तबाही मचा दी है। इस क्षेत्र में बवंडर से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, सुकियान शहर में डैक्सिंग टाउनशिप और नानकाई टाउनशिप में मंगलवार शाम करीब ५ बजे बवंडर आया।
इस बवंडर से लगभग ५,५१२ लोग प्रभावित हुए हैं। १,६४६ घर क्षतिग्रस्त हो गए और १३७ घर ढह गए।
शहर के आपातकालीन प्रबंधन विभाग के अनुसार, कुल ४१.८ हेक्टेयर फसल क्षतिग्रस्त हो गई और ४०५ लोगों को अस्थायी रूप से सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया।
स्थानीय सरकारी विभाग स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Scroll to Top