कोलंबो । श्रीलंका के उत्तर मध्य प्रांत में सरकारी कंडकाडु उपचार एवं पुनर्वास केंद्र से झड़प के बीच करीब ४० कैदी भाग गए। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
पुनर्वास केंद्र के आयुक्त जनरल दर्शना हेटियाराच्ची ने मीडियाकर्मियों को बताया कि बुधवार को नशे की लत से उबरने वाले दो समूहों के बीच झड़प हो गई, जिसका फायदा उठाते हुए ४० कैदी भाग गए।
इससे पहले १२ जनवरी को भी ६० से ज्यादा कैदी केंद्र से भाग गए थे।
न्याय, जेल मामलों और संवैधानिक सुधार मंत्री विजयदास राजपक्षे ने कहा कि कंडकाडु में प्रबंधन को बदलने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
दिसंबर २०२३ में भी, समूहों के बीच झड़प के दौरान १३० से ज्यादा कैदी केंद्र से भाग गए थे।



