122 Views

जापान के इबाराकी में ४.८ तीव्रता का भूकंप, सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं

टोक्यो, २३ जुलाई । जापान के टोक्यो के उत्तर-पूर्व में इबाराकी प्रान्त के कुछ हिस्सों में ४.८ तीव्रता का भूकंप आया, मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी।
भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह १०.५२ बजे ५० किमी की गहराई पर आया। इसकी तीव्रता जापान के भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर ४ मापी गई। इसका केंद्र इबाराकी से ३६.५ डिग्री उत्तर अक्षांश और १४०.८ डिग्री पूर्व देशांतर पर था। सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

Scroll to Top