131 Views

लोकसभा में अधीर रंजन समेत ३३ सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित, अब तक ४७ सांसदों पर एक्शन

नई दिल्ली ,१९ दिसंबर । लोकसभा में हंगामा करने वाले ३३ सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। इन सभी लोगों को शीत सत्र की कार्यवाही में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं होगी। सस्पेंड किए गए सांसदों में कांग्रेस के सदन में नेता अधीर रंजन चौधरी भी शामिल हैं। इन सांसदों के निलंबन का प्रस्ताव संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सदन में पेश किया। जिसे बाद में ध्वनिमत से मंजूर कर लिया गया।
इससे पहले विपक्ष के कुल १४ सांसदों को निलंबित किया गया। जिनमें एक सांसद राज्यसभा से है। निलंबित सांसदों की अब कुल संख्या ४७ हो गई है। सांसदों को सस्पेंड करने का फैसला ऐसे वक्त में लिया गया है, जब १३ दिसंबर को संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले पर विपक्षी सांसद लगातार सदन में विरोध कर रहे हैं।
लोकसभा से अपने निलंबन पर लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मेरे समेत सभी नेताओं को निलंबित कर दिया गया है। हम कई दिनों से मांग कर रहे हैं कि हमारे जिन सांसदों को पहले निलंबित किया गया था, उन्हें बहाल किया जाए और गृह मंत्री आएं और सदन में जाकर बयान दें। उन्होंने कहा कि वो रोज टीवी पर बयान देते हैं और संसद की सुरक्षा के लिए सरकार क्या कर रही है, इस पर भी वो थोड़ा संसद में भी बोल सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज की मोदी सरकार घमंड में चूर है। हम तानाशाही, अत्याचार पर चर्चा चाहते हैं।
निलंबित सांसदों की लिस्ट में शामिल हैं-
१. कल्याण बनर्जी, टीएमसी
२. ए. राजा, डीएमके
३. दयानिधि मारन, डीएमके
४. अपरूपा पोद्दार, टीएमसी
५. प्रसून बनर्जी, टीएमसी
६. ई.टी. मोहम्मद बशीर, मुस्लिम लीग
७. गणेशन सेल्वम, डीएमके
८. सीएन अन्नादुरई, डीएमके
९. अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस
१०. टी. सुमति, डीएमके
११. कणि के. नवास, मुस्लिम लीग
१२. कलानिधि वीरास्वामी, डीएमके
१३. एनके प्रेमचंदन, आरएसपी
१४. सौगत रॉय, टीएमसी
१५. शताब्दी रॉय, टीएमसी
१६. असित कुमार मल, टीएमसी
१७. कौशलेंद्र कुमार, जेडीयू
१८. ऐंटो एंटनी, कांग्रेस
१९. एस. एस. पलानिमनिक्कम, डीएमके
२०. प्रतिमा मंडल, टीएमसी
२१. काकोली घोष, टीएमसी
२२. के. मुरलीधरण, कांग्रेस
२३. सुनील मंडल, टीएमसी
२४. रामलिंगम सेल्लापेरूमल, डीएमके
२५. के. सुरेश, कांग्रेस
२६. अमर सिंह, कांग्रेस
२७. राजमोहन उन्नीथन, कांग्रेस
२८. एस. तिरुनवुक्करसर, कांग्रेस
२९. टीआर बालू, डीएमके
३०. गौरव गोगोई, कांग्रेस
३१. विजयकुमार वसंथ, कांग्रेस
३२. डॉ. के. जयकुमार, कांग्रेस
३३. अब्दुल खालिक, कांग्रेस।

 

Scroll to Top