313 Views

ग्वाटेमाला में भारी बारिश से ३२ की मौत

ग्वाटेमाला सिटी ,२८ सितंबर। ग्वाटेमाला में चल रहे मानसून के दौरान भारी बारिश ने ३२ लोगों की जान ले ली है और १६ अन्य लापता हो गए हैं। देश के आपदा राष्ट्रीय समन्वयक (कॉनरेड) ने ये जानकारी दी है। ३० स्कूलों, २४२ सड़कों और 31 पुलों को नुकसान पहुंचा है और लगभग ४७२ घरों के नष्ट होने का खतरा है।
इस बीच, भारी बारिश के कारण ५,६८९ लोग बेघर हो गए, १०,३०३ लोगों को निकाला गया और ५८७ लोगों को आश्रय दिया गया। एजेंसी ने एक्स पर पोस्ट किया, पिछले २४ घंटों में, कॉनरेड सिस्टम ने देश भर में बारिश से जुड़ी छह घटनाएं दर्ज की हैं।
सोमवार तड़के, ग्वाटेमाला सिटी में नारंजो नदी में बाढ़ आ गई, जिससे कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और १५ लापता हो गए।

Scroll to Top