121 Views

अफ़ग़ानिस्तान में विनाशकारी बाढ़ के कारण ३१ लोगों की मौत, ४१ लापता- ६०० से अधिक घर क्षतिग्रस्त

काबुल ,२५ जुलाई । अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ में कम से कम ३१ लोग मारे गए हैं। काबुल में एक संवाददाता सम्मेलन में तालिबान के आपदा प्रबंधन मंत्रालय के प्रवक्ता शफीउल्लाह रहीमी ने कहा कि ७४ लोग घायल हुए हैं और कम से कम ४१ लोग लापता हैं।
रहीमी ने कहा, अफगानिस्तान के सात प्रांतों में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से ६०६ आवासीय घरों के साथ-साथ सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि आंशिक या पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने कहा, रक्षा मंत्रालय, लोक कल्याण मंत्रालय, रेड क्रिसेंट, प्रांतों के अधिकारियों और अन्य अधिकारियों की टीमों के साथ मंत्रालय की टीमें बाढ़ प्रभावित जगहों पर पहुंचीं और बचाव अभियान चलाया।
तालिबान के आपदा प्रबंधन राज्य मंत्रालय ने भी एक बयान में कहा कि २०२३ की शुरुआत के बाद से, विभिन्न प्रांतों में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लगभग १००,००० परिवारों को भोजन और नकद सहायता मिली है। इसमें कहा गया है कि पिछले चार महीनों में प्राकृतिक आपदाओं में कम से कम २१४ लोग मारे गए हैं, जिनमें बाढ़ से हुई मौतें भी शामिल हैं।

Scroll to Top