सैंटियागो ,२२ सितंबर । चिली में १५ से १९ सितंबर तक वार्षिक स्वतंत्रता समारोह ‘फिएस्टास पैट्रियास’ के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कुल २५ लोगों की मौत हुई।
चिली के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार ११ लोगों की मौत कुचलने से हुई, टक्कर से ६ लोगों की, भिडंत से ४ लोगों की और वाहनों के पलटने से ४ लोगों की मौत हुई।
लोक निर्माण मंत्री जेसिका लोपेज ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में कम मौत हुई हैं, वर्ष २०२२ में ४० लोगों की मौत हुई थी।
कारबिनेरोस (सैन्यीकृत पुलिस) के आदेश और सुरक्षा के राष्ट्रीय निदेशक एनरिक मोनरास ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि नशे में गाड़ी चलाने के लिए कुल ३९३ लोगों को गिरफ्तार किया गया।



