184 Views

अफगानिस्तान में खाई में मिनी बस गिरने से नौ बच्चों समेत २५ लोगों की मौत

काबुल,०८ जून। उत्तरी अफगानिस्तान में एक मिनी बस दुर्घटना में नौ बच्चों और १२ महिलाओं समेत २५ लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सर-ए-पुल प्रांत में एक पहाड़ी इलाके में हुआ जहां यात्री एक शादी समारोह से लौट रहे थे।
स्थानीय पुलिस कमांडर के प्रवक्ता दीन मोहम्मद नजारी ने दुर्घटना के लिए मिनी बस चालक को दोषी ठहराया है। आपको बता दें कि अफगानिस्तान में यातायात दुर्घटनाएं आम हैं। मुख्य रूप से सड़कों की खराब स्थिति और राजमार्गों पर चालकों की लापरवाही के कारण, यहां आए दिन हादसे होते हैं।

Scroll to Top