138 Views

2019 के बाद आम जनता के लिए खुला कैनेडा का वंडरलैंड

वॉन,8 जुलाई। कैनेडा का वंडरलैंड लगभग दो वर्षों में पहली बार आज सुबह आम जनता के लिए अपने द्वार खोल रहा है क्योंकि प्रांत की रीओपनिंग की योजना के फेज 2 के हिस्से के रूप में एम्यूजमेंट और वॉटर पार्क्स को संचालन फिर से शुरू करने के लिए ग्रीन सिग्नल मिल गया है।
ओन्टेरियो में वॉन स्थित एम्यूजमेंट पार्क दिसंबर 2019 में सीज़न के लिए बंद हो गया और कोविड -19 महामारी के कारण 19 महीनों तक बंद रहा। अब जैसे-जैसे वैक्सीनेशन की दर बढ़ रही है और प्रांत में मामलों की संख्या में गिरावट आ रही है। इसी के चलते कैनेडा का वंडरलैंड 25 प्रतिशत क्षमता सीमा के साथ आज फिर से खुल रहा है।
वंडरलैंड के कम्युनिकेशन डायरेक्टर ग्रेस पीकॉक ने बताया कि पार्क में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पहले रिजर्वेशन बुक करना होगा और फिजिकल डिस्टेंस बनाए रखनी होगी। अधिकांश राइडिंग पर, सभी इनडोर स्थानों में और अन्य क्षेत्रों में जहां शारीरिक दूरी को बनाए नहीं रखा जा सकता है वहां मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
उन्होंने कहा कि पार्क की रिओपनिंग के लिए 3000 सीजनल स्टाफ को रिकॉल किया गया है। सारा स्टाफ गेस्ट का वेलकम करने के लिए उत्सुक है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top