विंडसर। ओन्टारियो के विंडसर में पिछले सप्ताहांत शॉपिंग मॉल बस स्टॉप पर ऑटिज्म से पीड़ित एक किशोर पर सामूहिक हमले के सिलसिले में दो १४ वर्षीय किशोरों को गिरफ्तार किया गया है।
विंडसर पुलिस सेवा के अनुसार, शुक्रवार की रात और शनिवार की सुबह प्रॉब्लम ओरिएंटेड पुलिसिंग (पीओपी) यूनिट के सदस्यों ने ऑटिज्म से पीड़ित १६ वर्षीय किशोर पर हमले के मामले में १४ वर्षीय दो किशोरों को गिरफ्तार किया है।
दोनों किशोरों पर मारपीट कर शारीरिक क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।
हमला ९ मार्च, २०२४ को रात ८ बजे से ठीक पहले डेवोनशायर मॉल के बाहर एक बस स्टॉप पर हुआ। पुलिस ने कहा कि किशोरों के एक बड़े समूह ने पीड़ित किशोर का पीछा किया और उस पर हमला किया।
सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गये वीडियो में पीड़ित किशोर को जमीन पर गिरकर लात और घूंसों से मारते हुए दिखाया गया है।
हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि समूह हमले में कितने लोगों ने भाग लिया।
समूह हमले के दौरान पीड़ित को गंभीर लेकिन गैर-जानलेवा चोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया।
१३ मार्च, २०२४ को विंडसर पुलिस ने इस मामले में १४ वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किए जाने की घोषणा की थी।
 
				 Hindi/हिन्दी
 Hindi/हिन्दी Arabic/اَلْعَرَبِيَّةُ
 Arabic/اَلْعَرَبِيَّةُ English
 English French/fʁɑ̃sɛ
 French/fʁɑ̃sɛ German/dɔʏtʃ
 German/dɔʏtʃ Gujarati/ગુજરાતી
 Gujarati/ગુજરાતી Malay/məˈleɪ
 Malay/məˈleɪ Malayalam/മലയാളം
 Malayalam/മലയാളം Marathi/मराठी
 Marathi/मराठी Nepali/नेपाली
 Nepali/नेपाली Punjabi/ਪੰਜਾਬੀ
 Punjabi/ਪੰਜਾਬੀ Sindhi/سنڌي
 Sindhi/سنڌي Spanish/espaˈɲol
 Spanish/espaˈɲol Tamil/தமிழ்
 Tamil/தமிழ் Telugu/தெலுங்கு
 Telugu/தெலுங்கு Urdu/اردو
 Urdu/اردو


