236 Views

अमेरिका के विश्वविद्यालय में हुई गोलीबारी में २ की मौत, दो लोग हिरासत में

वाशिंगटन,०८ जून। अमेरिका के वर्जीनिया विश्वविद्यालय में हाईस्कूल ग्रेजुएशन सेरेमनी के दौरान हुई गोलीबारी में २ लोगों की मौत हो गई, वहीं ५ लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। इनमें से एक की उम्र १९ साल बताई गई है। घटना मंगलवार शाम करीब ५:१५ बजे वर्जीनिया के रिचमंड इलाके के मनरो पार्क में हुई।
यह पार्क वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी के कैंपस में है। शूटिंग में मारे गए लोग सेरेमनी में शामिल होने आए थे। इनमें एक १८ साल का युवक और एक ३५ साल का आदमी शामिल है।
रिचमंड पब्लिक स्कूल्स के अधिकारी मैथ्यू स्टेनली ने कहा कि शाम को २ और स्कूल की ग्रेजुएशन सेरेमनी होनी थी, लेकिन उन्हें रद्द कर दिया गया।

Scroll to Top