105 Views

इजऱाइल के लिए जासूसी करने के संदेह में लेबनान में २ गिरफ्तार

बेरूत ,२७ अगस्त। लेबनान के एक खुफिया अधिकारी ने घोषणा की कि इजरायल के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
जनरल सिक्योरिटी के महानिदेशक इलियास अल-बैसारी ने कहा कि दोनों संदिग्धों को लेबनान के अंदर ऑपरेशन करने का काम सौंपा गया था और जब राजधानी बेरूत में रफिक हरीरी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से देश छोडऩे का प्रयास कर रहे थे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
दोनों को लेबनान के मिलिट्री कोर्ट में भेजा गया है। अधिकारी के अनुसार, लेबनानी अधिकारी बाद में अधिक जानकारी का खुलासा करेंगे।

Scroll to Top