पेरिस,०२ मार्च। विश्व कप १९५८ में रिकॉर्ड १३ गोल करने वाले फ्रांस के महान फुटबॉलर जस्ट फॉन्टेन का निधन हो गया है। वह ८९ वर्ष के थे। फॉन्टेन के पूर्व क्लब रिम्स ने बुधवार को उनके निधन की घोषणा की। फॉन्टेन ने १९५८ में स्वीडन विश्व कप में छह मैचों में १३ गोल करके हंगरी के सांडोर कोक्सिस के १९५४ में बनाए गए ११ गोल के रिकॉर्ड को तोड़ा था। उन्हें तब आखिरी समय में टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने तीसरे स्थान के मैच में पश्चिम जर्मनी के खिलाफ चार गोल दागे थे। फॉन्टेन के २१३ मैचों में २०० गोल किए। उन्होंने फ्रांस के लिए २१ मैचों में ३० गोल किए। वह एक विश्व कप में खेले थे।
