170 Views

19.46 करोड़ पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा

टोरंटो,27 जुलाई। विश्वभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 19.46 करोड़ पहुंच गया है। वहीं अब तक इसके कारण 41.67 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19 करोड़ 46 लाख 76 हजार 845 हो गयी है जबकि 41 लाख 67 हजार 78 लोग इस महमारी से जान गंवा चुके हैं। विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार फिर से तेज हो गई है। यहां संक्रमितों की संख्या 3.45 करोड़ से अधिक हो गयी है और 6.10 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है। दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 29,689 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 14 लाख 40 हजार 951 हो गया है। इस दौरान 42 हजार 363 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,06,21469 हो गयी है। सक्रिय मामले 13,089 घटकर तीन लाख 98 हजार 100 हो गये हैं। इसी अवधि में 415 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 21 हजार 382 हो गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top