98 Views

कॉन्गो में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में १७ लोगों की मौत

कॉन्गो,१८ सितंबर। अफ्रीकी देश कॉन्गो के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में लगातार भारी बारिश के कारण भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। वर्षा के कारण जगह-जगह जल भराव तथा भूस्खलन की स्थिति देखने को मिल रही है। क्षेत्र में भूस्खलन से १७ लोगों की मौत हो गई। ये हादसा उत्तर पश्चिमी मोंगाला प्रांत के लिसल टाउन में हुआ। लैंडस्लाइड के चलते पहाड़ी की तली में बने घर ढह गए और लोग मलबे में दब गए। अब तक १७ शवों को निकाला जा चुका है। अथॉरिटी का कहना है कि घरों का मलबा साफ किए जाने पर और भी लोगों के शव बरामद होने की संभावना है। प्रांत के गवर्नर ने तीन दिन का शोक घोषित किया है।

Scroll to Top