153 Views

गाजा में इजरायल की ओर से किए गए हवाई हमले में १५ की मौत

गाजा ,०३ जनवरी । मध्य गाजा पट्टी के दीर अल-बलाह शहर पर इजरायल की ओर से किए गए हवाई हमले में कम से कम १५ फिलिस्तीनी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। स्थानीय फिलिस्तीनी सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों के अनुसार इजरायल ने हवाई हमले के जरिए एक घर को निशाना बनाया, जिस पर विस्थापित लोग रहे रहे थे। ये लोग इजरायल की ओर से किए जा रहे हमले के कारण अपने घर छोड़कर भाग गए थे। सूत्रों ने कहा कि बचावकर्मी वर्तमान में मलबे के नीचे जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं, जबकि कई लोगों के लापता होने की खबरें सामने आ रही हैं। इस हवाई हमले से पहले, गाजा स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को इजरायल की ओर से किए जा रहे हवाई हमलों में अब तक मरने वालों की संख्या २१,९७८ बताई थी।

Scroll to Top