टोरंटो, १३ नवरी। एक साल पहले अगवा की गई ओंटारियो की एल्नाज हजतामिरी के बारे में जानकारी देने वाले को पुलिस $१००००० इनाम देगी। एल्नाज हजतामिरी का अपहरण एक साल पहले हुआ था। हजतामिरी के अपहरण में पूर्व प्रेमी पर आरोप लगाया गया है। एल्नाज हजतामिरी को वासागा बीच, ओंटारियो से अगवा किया गया था। पुलिस ने गुरुवार को पहली बार इनमें से दो संदिग्धों के स्केच जारी किए।
साथ ही उनके अपहरण के एक साल बाद उनके आरोपी पर ईनाम की घोषणा की गई है।



