154 Views
10-year-old shot 11-year-old in Mexico, revenge for losing in video game

मेक्सिको में १० साल बच्चे ने ११ साल के बच्चे का मारी गोली, वीडियो गेम में हारने का लिया बदला

वेराक्रूज, २१ जनवरी। अमेरिका के वर्जीनिया के बाद मेक्सिको में एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। मेक्सिको में एक १० साल के लड़के ने वीडियो गेम में हारने के बाद हराने वाले ११ साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। वारदात के बाद बच्चा और उसका परिवार फरार हो गए। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि १० साल के बच्चे के परिवार ने मेज पर बंदूक छोड़ रखी थी जिसके कारण उसके बच्चे की जान गई। मृतक बच्चे की मां न्याय की गुहार लगा रही है।
इस वारदात के बाद दोनों लड़कों के परिजन सदमे में हैं। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक बच्चा इस वारदात के बाद मौके से भाग गया। बताया जा रहा है कि दोनों एक दुकान पर हिंसक वीडियो गेम खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच बहस हो गई। तभी ११ साल के लड़के ने आरोपी को पीट दिया। इसके बाद १० साल के लड़का अचानक से उठा और अपने घर से बंदूक ले आया। उसने आननफानन में दूसरे लड़के पर गोली चला दी। पीड़ित की मां ने कहा कि मैं सिर्फ यही चाहती हूं कि मुझे इंसाफ मिले। मेरे बेटे की मौत हो गई है। वह बेकसूर था, उसकी कोई गलती नहीं थी। मेरे बेटे को मारने वाले लड़के के माता-पिता अपने घर की टेबल पर बंदूक छोड़कर गए थे, इसके लिए वही जिम्मेदार हैं। मुझे न्याय दिलाने में मेरी मदद करें।
गौरतलब है कि हाल ही में अमेरिका के वर्जीनिया में ६ साल के एक बच्चे ने अपने क्लासरूम में फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से क्लास में पढ़ा रही शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। ये घटना वर्जीनिया के रिचनेक एलीमेंट्री स्कूल में हुई हैं। हालांकि फायरिंग में किसी भी छात्र को चोट नहीं आई। स्थानीय पुलिस प्रमुख स्टीव ड्रू ने बताया कि फायरिंग करने वाला महज ६ साल का बच्चा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कहा कि ये कोई हादसा नहीं था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top