253 Views

1.3 मिलियन कैनेडियंस ने चुना मिक्स वैक्सीनेशन का विकल्प

ओटावा, 7 जुलाई। हेल्थ कैनेडा कहना है कि कम से कम 1.3 मिलियन कैनेडियन ने जून में अपने कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम के लिए मिक्सड डोज का विकल्प चुना है।
सोमवार को प्रकाशित साप्ताहिक वैक्सीनेशन कवरेज रिपोर्ट से पता चलता है कि 31 मई से 26 जून के बीच लगभग 6.5 मिलियन लोगों को अपना दूसरा शॉट मिला, जिसमें पांच में से एक को उनके पहले की तुलना में एक अलग वैक्सीन मिली।
डेटा के एक कैनेडियन प्रेस एनालिसिस से पता चलता है कि मिक्स-वैक्सीन ग्रुप में से कम से कम आधे लोग ऐसे लोग थे, जिन्हें अपने दूसरे शॉट के लिए फाइजर-बायोएनटेक या मॉडर्ना में चेंज करने से पहले ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की डोज मिली थी।
यह अनुमान लगाया गया है कि उनमें से वन फिफ्थ लोग ऐसे लोग थे जिन्हें पहले फाइजर मिला था, लेकिन जिस तरह से हेल्थ कैनेडा डेटा की रिपोर्ट करता है, यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि उन्हें अपने दूसरे शॉट के लिए कौन सी वैक्सीन मिली, या बाकी मिक्स डोज ग्रुप को कौन सा वैक्सीन कॉन्बिनेशन दिया गया था।
हेल्थ कैनेडा ने जून की शुरुआत में मिक्सड वैक्सीनेशन पर डेटा की रिपोर्टिंग शुरू की, जब वैक्सीनेशन पर नेशनल एडवाइजरी कमिटी ने सिफारिश की कि जिन लोगों को पहली डोज में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका मिला है, उन्हें सुरक्षित रूप से अपने दूसरे शॉट के लिए एमआरएनए वैक्सीन की पेशकश की जा सकती है।
एनएसीआई ने इस मुद्दे पर 17 जून को और आगे बढ़ते हुए कहा कि एस्ट्राजेनेका के बाद एमआरएनए वैक्सीन लेना सबसे अच्छा विकल्प रहेगा। साथ ही तर्क दिया गया कि एस्ट्रेजनेका वैक्सीन से जुड़े हुए रेयर केसेस में जो ब्लड क्लोटिंग की समस्या देखने को मिली है वह भी मिक्स वैक्सीन लेने से दूर हो जाएगी। इसके अलावा मिक्स वैक्सीन इम्यूनाइजेशन को स्ट्रांग भी करेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top