192 Views

हिजाबधारी महिला पर हमला, पुलिस कर रही जांच

एडमोंटन। स्थानीय पुलिस एक रिपोर्ट की जांच कर रही है जिसमें हिजाब पहने हुए एक सोमालियन-कैनेडियन महिला पर शुक्रवार रात हमला किया गया था, जो हाल के महीनों में अश्वेत और नस्लीय मुस्लिम महिलाओं पर हमलों की सीरीज में नवीनतम है।
सोमालियन- कैनेडियन कल्चरल सोसाइटी (एससीसीएस) के अध्यक्ष जिब्रील इब्राहिम ने कहा कि एडमोंटन की 50 वर्षीय महिला जब एडमोंटन के नॉर्थमाउंट नेबरहुड के पास रात को लगभग नौ बजे टहलने के लिए निकली थी। अचानक वहां पर मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे गर्दन से पकड़ लिया और फुटपाथ पर धकेल दिया।
उन्होंने बताया कि उसका चेहरा खून से लथपथ था और उसके कुछ दांत भी हिल गए थे। उसने शुक्रवार की रात अस्पताल में बिताई।
एडमॉन्टन पुलिस सर्विसेज का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। एक ईमेल में प्रवक्ता कैरोलिन मारन ने कहा कि हेट क्राइम एंड वायलेंट एक्सट्रीमिस्म यूनिट को इस नवीनतम घटना से अवगत कराया गया है, लेकिन वे वर्तमान में इस मामले को नहीं संभाल रहे हैं। मारन ने कहा कि महिला ने एक लोकल हेल्थ सेंटर में गैर-जानलेवा चोटों का इलाज कराया और फिर पुलिस को घटना की सूचना दी। उन्होंने कहा कि महिला अब घर पर आराम कर रही है, लेकिन वह बाहर जाने से डर रही है और घटना से आहत है। इब्राहिम ने कहा कि वह रविवार को इंटरव्यू के लिए तैयार नहीं थी, और कैमरा फेस करने से डर रही थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top