153 Views

हरिद्वार-रुड़की समेत ६ रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थानों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

हरिद्वार ,०९ मई। रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को धमकी भरा पत्र मिला है जिसमें २१ मई को लक्सर, नजीबाबाद, देहरादून, रुड़की, ऋषिकेश, हरिद्वार रेलवे स्टेशन समेत कई रेलवे स्टेशनों के अलावा हरिद्वार और अन्य धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पत्र भेजने वाले ने खुद को आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर बताया है। बताया गया है कि पत्र में टार्गेट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का नाम भी है। पत्र मिलने से हरिद्वार से नजीवाबाद तक खलबली मच गई है। पत्र भेजने वाले की जांच पड़ताल शुरू हो गई है। साथ ही उत्तराखंड और यूपी के रेलवे स्टेशनों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक को ये धमकी भरा पत्र मिला। पत्र टूटी-फूटी हिंदी में लिखा हुआ है। इसमें खुद को आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर सलीम अंसारी बता कर लक्सर, नजीबाबाद, देहरादून, रुड़की, ऋषिकेश, हरिद्वार रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। साथ ही हरिद्वार में मंशा देवी, चंडी देवी समेत अन्य धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाने की धमकी दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top